राज्य स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा बोरई में अवैध धान खरीदी पर कार्रवाई

BY.चैन सिंह गहने
धमतरी, / राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी, खाद्य निरीक्षक एवं मंडी अधिकारी–कर्मचारियों के संयुक्त दल के साथ नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोरई में मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया।
इस कार्रवाई में रितेश कुमार अग्रवाल, कार्मिक प्रबंधक, राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन (SWC), गिरीश शर्मा, उप महाप्रबंधक, आपूर्ति निगम तथा परमेश्वर यादव, सहायक प्रबंधक, मार्कफेड शामिल रहे। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी प्रीति दुर्गम द्वारा किया गया। उनके साथ खाद्य निरीक्षक नगरी विश्व प्रताप चंदेल एवं मंडी सचिव नगरी बी.आर. मंडई भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम बोरई स्थित फर्म बाबूलाल चम्पालाल जैन के गोदाम परिसर में 563 कट्टा (225.20 क्विंटल) धान अवैध रूप से खरीदी करते हुए पाया गया। उक्त धान को छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत जप्त किया गया। जप्त धान को फर्म संचालक भीमराज जैन, बोरई की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।

Back To Top