by. वीरेन्द्र साहू।
तिल्दा-नेवरा।संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, सरोरा के सौजन्य से ग्राम पंचायत ओटगन में 29 दिसम्बर को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन समता फाउंडेशन के सहयोग से एमजीएमआई हॉस्पिटल रायपुर एवं ओम हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पंचायत भवन ओटगन में किया गया।
शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 317 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान नेत्र जांच, रक्त जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, उनमें से ग्राम पंचायत ओटगन के 9 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन एमजीएमआई हॉस्पिटल रायपुर में 29 दिसंबर को किया गया।
स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित
अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन मरीजों को मोतियाबिंद की समस्या पाई गई है, उनका ऑपरेशन कंपनी द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लें।
नि:शुल्क वितरण
शिविर में नि:शुल्क दवाओं के साथ-साथ आंखों के चश्मे एवं मच्छरदानियों का भी वितरण किया गया। वृद्धजनों एवं युवाओं ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ओटगन के सरपंच हिमांशु तिवारी, उपसरपंच श्रीमती कामिनी ध्रुव, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के एम.जी. के. मूर्ति, सुचिता जैन, चरणजीत राय, हिमांचल, राकेश कुमार, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

