रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 8 IPS अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उन्हें SSP से DIG के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में रजनेश सिंह, विजय अग्रवाल, शशिमोहन सिंह, राजेश अग्रवाल, राजेश कुकरेजा, रामकृष्ण साहू, श्वेता राजमणि एवं विवेक शुक्ला शामिल हैं।
राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
पदोन्नति के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए दायित्व संभालेंगे।

