धमतरी के बोराई थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक


धमतरी .जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम बोराई थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान प्रधान आरक्षक मंनाराम चंद्रवंशी सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं कोटवारों को आमंत्रित कर होली पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने या कानून तोड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जनपद सदस्य सोनराज वट्टी, सरपंच माखनलाल सलाम, सरपंच सुरेंद्र कुमार नेताम, चैन सिंह गहने, पत्रकार, कोटवार गणेश दास मानिकपुरी, विजय कुमार नेताम, पंच संगीता जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

3 thoughts on “धमतरी के बोराई थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

  1. Pingback: doxycycline tablet

Comments are closed.

Back To Top