
नगरी (धमतरी)। विकासखंड नगरी के उप तहसील बेलरगांव अंतर्गत ग्राम बोराई के पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी कर्तव्यों, साफ-सफाई, पोषण एवं बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी संपन्न हुआ, जिसमें बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य सोनराज वट्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच माखनलाल सलाम, सरपंच सुरेंद्र कुमार नेताम, उपसरपंच गुमान सिंह समरथ, विजय कुमार नेताम, चैन सिंह गहने (पत्रकार), सरपंच कुसुम लता समरथ, सरपंच राधा नेताम एवं सरपंच संगीता जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया।

