विजयादशमी उत्सव में संघ का पद संचालन 21 अक्टूबर को

जशपुरनगर।विजयादशमी उत्सव पर 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा नगर में भगवा लहराया जाएगा। इस दिन संघ पद संचालन का आयोजन कर रही हैं। जिसमें करीब हजार लोगों के शामिल होने की संभावना हैं। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गई हैं। जिसमें नगर भर के सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल होंगे। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में नजर आएंगे। पथ संचालन के लिए दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर में स्वयंसेवकों को एकत्रित होंगे। इससे पूर्व मंचीय कार्यक्रम बी.टी.आई मैदान भागलपुर में संचालन होगा। वहां भारत माता एवं संघ के संस्थापक डॉ.बलिराम हेडगेवार के फोटो शोभयामन रहेंगे। कार्यक्रम के वक्ता सतीश गोकुलपंडा सह प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख के उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा। पद संचालन में स्वयंसेवक खाखी पेंट,सफेद कमीज ,खाखी मोजे के साथ भगवा ध्वज लहराते हुए बैंड बजाकर धुन के साथ नगर भ्रमण करेंगे। सभी एक कतार में कदमताल करते हुए निकलेंगे। नगर संघचालक वासुदेव राम ने संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में नगरवासियों को अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top