रायपुर (News27) 31.01.2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री अपने बस्तर प्रवास के दौरान वहां पहुंचे हुए थे। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए थे और 15 जवान घायल भी हुए, वहीं जवानों ने 6 नक्सलियों को भी मार गिराया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
____________________
यह भी पढ़ें –
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नक्सल हमले में घायल जवानों का अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना

रायपुर (News27) 31.01.2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों और
सुरक्षा बल के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने और उनका हाल जानने के लिए रायपुर के नारायणा और बालाजी
अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन दोनों अस्पतालों में इलाजरत जवानों से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को
घायल जवानों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार
कश्यप, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी. दयानंद एवं श्री बसवराजू शामिल रहे।
_____________________

