लोक सभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह तैयार : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

रायपुर (News27) 03.02.2024 । लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतक दल जुट गए हैं। चुनाव को ज्यादा समय नहीं है, ऐसे में कमरकस तैयारियों में जुट सभी राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने प्रयासरत हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए ना केवल तैयार है बल्कि जीत के लिए आवश्वस्त भी है। प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में सभी विषयों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। कार्यकर्ता मैदान में हैं और चुनाव की तैयारियों को लेकर काम चल रहा है। किरण देव ने राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर कहा कि उनके यात्रा से किसी को कोई दिक्कत नहीं है, यात्रा करते रहें, जनता के हित में क्या कर रहे हैं मायने यह रखता है, ना कोई नियम ना कोई नीति, बस यात्रा से विकास नही हो जाएगा, मोदी जी तो जनता के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं। गौतलब है कि भाजपा प्रदेश में अपनी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों में भी फेरबदल किया है।

————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top