रायपुर (News27)26.02.2024 । श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने जानकारी दी की धमतरी में दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया] जिसमें उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी विधायक ओमकार साहू, अध्यक्षता माननीय विजय देवांगन महापौर धमतरी, विशिष्ठ अतिथि माननीय रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी, डॉ. अजय सहाय फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर रायपुर, उमेश कुमार साहू सांसद प्रतिनिधि धमतरी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय श्रीमती नीतू श्रीवास्तव को समाज सेवा के अनुकरणीय कार्य करने एवं दिव्यांग बहनों का महिला दिवस के उपलक्ष में सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संरक्षक अमिता घोष वह दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीति खरे शामिल हुई। नीतू श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम के आयोजक बसंत कुमार बिश्नोई और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार जताया।
———————–

