ads

तिरुवनंतपुरम/नईदिल्ली/रायपुर (News27)27.02.2024 । भारतीय स्पेश सेंटर दुनिया को अंचभित करने वाला एक वैज्ञानिक संस्थान् है क्योंकि इसरो एक बार फिर अंतरिक्ष में गगनयान मिशन के रूप में ऊंची छलांग लगाने की तैयारी में है। इस बार गगनयान मिशन में मशीनरी ही नहीं होगी बल्कि मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों का एक छोटा दल यान में जाएंगे। है ना हतप्रभ करने देने वाली खबर ! जी हाँ ! एक बार फिर भारतीय अंतरिक्ष सेंटर, इसरो ने दुनिया को आश्चर्य करने की मुहिम पर काम कर रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों पर है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं केरल के तिरूवंतपुरम में मौजूद इसराे के विक्रम साराभाई स्पेश सेंट का दौरा कर इस सेंटर से ट्राइसोनिक विंड टनल प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ के साथ मिशन गगनयान मिशन का रिव्यू भी किया। इसी के साथ पीएम ने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा भी की, जिनमें चार अंतरिक्ष यात्रियों में प्रशांत बालकृष्णन् नाय, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन्, शुभांशु शुक्ला शामिल है। पीएम मोदी द्वारा नाम घोषणा के बाद अंतरिक्ष यात्रियों का सभी ने खड़ें होकर उनका अभिनंदन् किया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि- हम सभी आज एक ऐतिहासिक सफर के साक्षी बन रहे हैं। अब से कुछ देर पहले देश पहली बार अपने 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये सिर्फ 4 नाम और 4 इंसान नहीं हैं, ये 140 करोड़ एस्प्रिएशनस् को स्पेस में ले जाने वाली 4 शक्तियां हैं। 40 वर्ष के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है, लेकिन इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है। इसरो द्वारा चारों एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग सेशन का एक विडियाे भी साझा किया है। चारों एस्ट्रोनॉट्स ने रूस में जाकर ट्रेनिंग ली है। गगनयान मिशन को 2025 में लॉंच किया जाएगा और इसके तहत दो से तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की निम्न कक्षा में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा जिन्हें दो से तीन दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद उन्हें सुरक्षित वापस हिंद महासागर में समुद्र के भीतर उतारा जाएगा।

—————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here