10 दिनों में महिलाओं और किसानों के खाते में जमा होंगे 13,700 करोड़ रुपये

रायपुर (News27)06.03.2024 ।  लोकसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है, बस तारीखों के ऐलान होना बाकी है। केन्द्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में इस बार जनता के लिए बहुत कुछ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि भाजपा सरकार के बनते ही बड़े-बड़ें फैसले हो रहे हैं। मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की पहली किस्त की राशि, किसानों के खाते में धान अंतरण की राशि का भुगतान से लेकर संजीदा है। सात मार्च को महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी तो वहीं 12 मार्च को धान की अंतरण राशि 95 लाख रूपये की राषि हितधारकों के अकाउंट में पहुंच जाएगा। इस तरह 10 दिनों के भीतर ही प्रदेश की महिलाओं और किसानों के खाते में लगभग 13.700 करोड़ रूपये की राशि सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह कदम एक बहुत बड़े वोट बैंक को साधने जैसा है। महतारी वंदन योजना में स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली भाग ले सकते हैं। 8 मार्च को विश्व महिला दिवस है, इसलिए कार्यक्रम को 7 मार्च को किया जाना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि- भाजपा काम करना जानती है, क्योंकि हमारा राजनीति से ज्यादा काम पर फोकस रहता है। श्री साय ने कहा कि भाजपा सरकार के बनते ही बड़े फैसले लिये जा रहे हैं, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई है, वहीं धान की अंतर की राशि का भुगतान भी 12 मार्च को कर दिया जाएगा जबकि 70 लाख 14 हजार महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपये कुल सालाना 12 हजार रूपये की राशि जाएगा।

——————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top