महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता


रायपुर (News27)08.03.2024 । महाशिवरात्रि के शुभाशुभ अवसर पर आज राजधानी के शिव मंदिरों में अलसुबह से भगवान भोलेनाथ का दर्शन एवं पूजन करने भक्तों का तांता लग गया। खासतौर पर सुबह से महिलाएं मंदिरों में पहुंचने लगी थीं, बढ़ती भीड़ के चलते कतारबद्ध होकर श्रद्धालु भगवान शंकर पर जल अर्पण कर भोग चढ़ाए और दर्शन किये। देवों के देव महादेव सभी देवताओं के ईष्ट माने जाते हैं, भोले का दास कभी उदास नहीं होता, इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा गया है, क्योंकि अपने भक्तों पर जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। एक लोटा जल की महिमा बेल पत्री, धतूरा और गनेर पुश्प अर्पण करना महाशिवरात्रि के दिन खास माना गया है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का यह पर्व ऐसे दिवस पड़ा है, जिसमें विश्व महिला दिवस भी पड़ रहा है। मंदिर के पूजारी इसे भगवान शंकर एवं माता पार्वती के शुभ दिवस के रूप में देख रहे हैं। माना जाता है कि वर्ष भर बफीलें हिमालय के कंदराओं में तपोध्यान में मग्न भगवान शंकर इस दिन अपने भक्तों की इच्छापूर्ति के लिए भ्रमण पर निकलते हैं, संभवतः इसलिए भी महाशिवरात्रि का यह पर्व अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि इस दिन जो भोलेनाथ का मन से भक्ति करता है, भगवान उनकी हर मुदादें पूरी कर उन्हें सर्वस्व प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं।

…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top