हमें अपनी सोच को लेकर आगे बढ़ना होगा : आईएएस पद्मिनी भोई साहू


लॉयंस क्लब शिखर ने किया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 80 महिला शक्तियों को सम्मानित

रायपुर (News27) 10.03.2024।  हमारी उन्नति परिवार से होती है और हमारी सोच परिवार से आती है। हमें अपनी बातें रखने के लिये प्लेटफार्म की जरूरत होती है। जिंदगी हमें बहुत कुछ सिखाती है। हमें अपनी सोच को लेकर आगे बढ़ना होगा। महिला शक्ति के बिना परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती। क्योंकि महिला ही वह धुरी होती है जिसे पुरा परिवार बंधा होता है। उक्त बातें शनिवार की शाम होटल सिमरन इंटरनेशनल में आयोजित ‘ लॉयंस क्लब रायपुर शिखर शिखर शक्ति सम्मान’ समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रबंध संचालक सीजीएमएससी पद्मिनी भोई साहू ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें न्यू जनरेशन को आगे लाने की जरूरत है। लॉयंस क्लब रायपुर शिखर द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है।
विशेष अतिथि डिप्टी कलेक्टर,लोक स्वास्थ्य विभाग अवर सचिव दिव्या वैष्णव ने कहा कि नारी शक्ति को जागृत करने जाम्वत जी की जरूरत है। क्योंकि श्री हनुमान जी को जाम्वत जी ने ही उनकी शक्ति की याद दिलाई थी। उन्होंने कहा कि हमें सशक्त शब्द से स को हटाना होगा। महिलाओं को खुद की वैल्यू को पहचानना होगा। नारी और पुरुष दोनों की समाज और दुनिया में समान भूमिका होती है।
लॉयंस क्लब शिखर की चार्टर प्रेसीडेंट सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस बार छत्तीसगढ़ की 36 महिलाओं सहित 80 महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि लॉयंस क्लब शिखर द्वारा समाज के हर वर्ग का ध्यान रखकर सम्मान किया जाता है। इसमें डॉक्टर, पुलिस, डाकिया, कुली, पत्रकार, खिलाड़ी, कलाकार आदि शामिल हैं। इसके अलावा गरीब कन्या विवाह, जरूरतमंदों को ईलाज, शिक्षा, रोजगार, राशन, कपडे, गाय के लिए कोटना, रेडियम बेल्ट बांधने जैसे कार्य किए जाते रहे है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने प्रशिक्षण भी दिलाया जाता है। कार्यक्रम लॉयंस संजना वर्मा के निदेर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संचालन चार्टर सचिव चंद्रकांता ओसवाल ने अपने खास अंदाज में किया। कार्यक्रम में चार्टर सचिव लॉ. चंद्रकांता ओसवाल, अध्यक्ष लॉ. मीनाक्षी भार्गव, सचिव लॉ. पम्मी रोकड़िया, कोषाध्यक्ष लॉ. ममता साहू, सुष्मिता सेन गुप्ता, कौशल महावर,उषा पुजारी, लक्ष्मी बुरड, निर्मला सिघानिया,
रेणुका प्रसाद सहित सभी सदस्यों की सहभागिता रही।
इनका हुआ सम्मान – शिखर शक्ति सम्मान समारोह में श्वेता शर्मा, क्षमा अग्रवाल, सिंगर आस्था भट्ट, प्रीति पांडेय, विनीता(संजना) राखी(संजना), एकता छावरिया, छाया कटारिया, कमलेश चावला, माला पॉल,पपिंदर कौर पुसरी, सोनिया दत्ता, सुजाता अग्रवाल, संयुक्ता गांधी, दीपाली पॉल, जया सूर, हरचरण कौर, नीतू निर्मलकर, अर्पणा संचेती, मिली बैनर्जी, डॉ. गोपा शर्मा, डॉ.नम्रता सिंह -कैसर पर कार्य, बाइकर्स,किरण जैन, स्नेहलता झा, वीणा शर्मा, गार्गी पाण्डेय,
तृप्ति लुनिया, बिसाखा तोपखाने वाले, पत्रकार लक्ष्मी कुमार, नेहा,जानकी गुप्ता, मंजूबेन, लक्ष्मी, दिव्या शर्मा, पूनम शुक्ला, हरचरण कौर, सुषमा इक्का, बानो सहित 80 महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top