स्कार्पियो में मिला नशीली कफ सिरप की बोरिया

जशपुर। स्कार्पियो में नशीली कफ सिरप की बोरिया मिली है। शनिवार को नशीली सिरप की तस्करी करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुनकुरी निवासी फरहान अंसारी एवं राजेन्द्र राम स्कार्पियो वाहन क्र. सी.जी. 15 बी 4362 में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते हुये कुनकुरी की ओर से रनपुर की ओर आ रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना नारायणपुर पुलिस स्टाॅफ द्वारा रनपुर के झरियानाला पुल के पास नाकाबंदी कर उक्त स्कार्पियो वाहन क्र. सी.जी. 15 बी 4362 को रोककर कफ सिरप रखने के संबंध में पूछताछ कर उनके वाहन की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से बोरी में कुल 201 नग ओनेरेक्स सिरप मिलने पर उन्हें वाहन सहित अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त कफ सिरप को कुनकुरी से स्कार्पियो वाहन से तस्करी करते हुये लाना बताने पर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपीगण 1- फरहान अंसारी उम्र 19 साल निवासी कुनकुरी एवं 2- राजेन्द्र राम उम्र 32 साल निवासी धोबीपारा कुनकुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक ओ.पी. कुजूर, उ.नि. शिवकुमार यादव, आर. 516 जयप्रताप एक्का, आर. 538 सुभाष साय पैंकरा की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top