Category: छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से निधन

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का आज अपराह्न लगभग 4:15 बजे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हृदयघात (दिल का दौरा) पड़ने के बाद उन्हें भिलाई से रायपुर लाया गया था, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। श्री पांडेय वर्तमान […]

भाजपा से नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में जारी आदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया […]

जशपुर में वनयोगी बाला साहब देशपांडे स्मृति भवन का भूमि पूजन

अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के अध्यक्ष योगेश बापट जनजातीय समाज के लिए बनेगा रिसर्च सेंटर देशभर से कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता हुए शामिल जशपुर।वनयोगी बाला साहब देशपांडे की कर्मभूमि जशपुर में लगभग पाँच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वनयोगी बाला साहब देशपांडे स्मृति भवन का विधिवत भूमि पूजन किया गया।इस ऐतिहासिक अवसर के […]

शासकीय प्राथमिक शाला कठिया क्रमांक-01 में नए प्राचार्य का भव्य स्वागत

BY | वीरेंद्र साहू तिल्दा-नेवरा | शासकीय प्राथमिक शाला कठिया क्रमांक-01 में शाला परिवार द्वारा कठिया ग्राम में नवपदस्थ प्राचार्य सेवाराम वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि कठिया क्रमांक-01 में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल तक शिक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित […]

संत घासीदास के नवनिर्मित मंदिर में 15 दिसंबर को गुरु गद्दी स्थापना

पंथी नृत्य के साथ सिहावा से कैटतराई तक निकाली जाएगी रैली धमतरी।सिहावा क्षेत्र के ग्राम कैटतराई में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के नव-निर्मित मंदिर में गुरु गद्दी स्थापना समारोह का आयोजन 15 दिसंबर 2025, सोमवार को किया जाएगा। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में संतजन एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। […]

पीएम आवास की राशि न मिलने से कर्ज में डूबे ठगिया बाई और सनत

छह माह से नगर पालिका के चक्कर, अधिकारी सुनने को तैयार नहीं वीरेन्द्र साहू, तिल्दा नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 12 की निवासी ठगिया बाई साहू और सनत साहू प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनवाने के लिए पिछले छह महीनों से राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। नगर […]

जशपुर में आरक्षक चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन 13 दिसंबर को

जशपुर। छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 में चयनित जशपुर जिले के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 13 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दस्तावेज़ सत्यापन हेतु उपस्थित होने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी तीन-तीन छायाप्रतियाँ, तथा तीन […]

शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर उनके शौर्य को किये याद

छत्तीसगढ़ के प्रथम क्रांतिकारी के जयघोष से गूंजा प्रदेश BY। चैन सिंह गहने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुटकेल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित धमतरी/ नगरी। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर गुरुवार 10 दिसंबर को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय […]

कारगिल युद्ध के वीर आलोक वर्मा सेवानिवृत्त होकर लौटे, 14 सैनिकों ने दी सलामी

रायपुर। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के सैनिक ग्राम तुलसी (मानपुर) में ग्राम के माटीपुत्र और कारगिल युद्ध के वीर आलोक वर्मा सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम पहुँचे। उनके स्वागत में ग्रामीणों के साथ कुल 14 पूर्व सैनिकों ने मिलकर सलामी दी और भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। आलोक वर्मा वर्ष 1994 में भारतीय […]

श्री महावीर दिगंबर जैन विद्यालय के स्टूडेंट्स भरतनाट्यम नृत्य प्रशिक्षण में ले रहे रुचि

छत्तीसगढ़िया क्लाउड ए सोशियो कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दस दिवसीय कार्यशाला 35 से अधिक प्रतिभागीयों ने भरतनाट्यम के सीखे गुर भरतनाट्यम प्रशिक्षण में उत्सुक छात्राएं जशपुर। छत्तीसगढ़िया क्लाउड ए सोशियो कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा श्री महावीर दिगंबर जैन विद्यालय जशपुर में 10 दिवसीय भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में 35 से अधिक […]

Back To Top