रायपुर, 2 अक्टूबर 2025 । राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, रायपुर से एक अहम दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। यह कार्रवाई ब्यूरो में पंजीकृत अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत की जा रही है, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) […]
डीएलएड 2025 प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षा समय-सारणी जारी
रायपुर, 01 अक्टूबर 2025 । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की पूरक और अवसर परीक्षा वर्ष 2025 के लिए समय-सारणी जारी कर दी है। यह समय-सारणी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा प्रदान करेगी और परीक्षा के सुचारू संचालन में मदद करेगी। माध्यमिक […]
दुष्यंत कुमार स्मृति काव्य संध्या में कविताओं, ग़ज़लों का समा
रायपुर।महान शायर दुष्यंत कुमार की स्मृति में नवरंग काव्य मंच द्वारा काव्य संध्या “कैसे मंज़र सामने आने लगे हैं” का आयोजन वीमतारा हॉल, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों और कवियों ने वर्तमान सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं और ग़ज़लों का पाठ कर वातावरण को ऊर्जा और संवेदना से भर दिया। इस अवसर पर […]
नए-नए मोबाइल शौक चार युवकों को अपराध की दुनिया में ले गया
मोबाइल का शौक बना सलाखों का रास्ता जशपुर।नए-नए मोबाइल और गैजेट रखने का शौक आखिरकार चार युवकों को अपराध की दुनिया में ले गया। थाना बगीचा क्षेत्र के महादेव डांड में स्थित तनवी मोबाइल शॉप से लाखों रुपए के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल […]
घरघोड़ा में अनुसूचित जाति परिवार का मकान ढहा, चार दिनों से अनशन पर बैठा पूरा परिवार
पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार, तहसीलदार और पुलिस पर गंभीर आरोप रायगढ़। घरघोड़ा कस्बे में अनुसूचित जाति के भरत खंडेल का मकान और दुकान जेसीबी से ढहा दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। न्याय और मुआवज़े की मांग को लेकर भरत खंडेल का परिवार पिछले चार दिनों से […]
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल किए, कई IAS अधिकारियों को नए दायित्व
रायपुर, 30 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार – रेणु पिल्ले (IAS 1991) को […]
जशपुर में नवरात्रि पर दुर्गा नहीं, महिषासुर की होती है पूजा
जशपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे देश में मां दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना होती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अनोखी परंपरा देखने को मिलती है। यहां की असुर जनजाति नवरात्रि में दुर्गा पूजा नहीं करती, बल्कि अपने पूर्वज महिषासुर की पूजा करती है। महिषासुर के वंशज मानते हैं खुद को पूजनीय […]
शंकरगढ़ में पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान, 1 अक्टूबर से लागू होगा ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ नियम
शंकरगढ़, बलरामपुर रामानुजगंज। सड़क सुरक्षा को लेकर शंकरगढ़ नगर में पुलिस और प्रशासन ने मिलकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम 29 सितंबर 2025 को जिला कलेक्टर राजेंद्र कटारा और एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को हेलमेट पहनने की आवश्यकता और सड़क सुरक्षा के महत्व के […]
ईडी ने 10 आईएएस–आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कोई पत्र नहीं भेजा – वास्तविक स्थिति साफ
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार को 10 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कोई पत्र नहीं भेजा गया है, जैसा कि सोशल मीडिया और कुछ अटकलों में फैलाया जा रहा है। वास्तविक तथ्य यह है कि ईडी ने कुल मिलाकर छह से सात अधिकारी (आईएएस, आईपीएस और अन्य रापुसे […]
युवक का हाथ रस्सी से बांधकर की गई मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज। थाना चलगली पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक युवक के साथ मारपीट की। गिरफ्तार आरोपियों में लहन सिंह धुर्वे, पिता घासीराम, उम्र 46 वर्ष, एवं रामरुप, पिता मधुप्रसाद, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम अलका, थाना चलगली शामिल हैं। मामले की जानकारी प्रार्थी सुभय आयम, […]

