मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायत से जिला मुख्यालय तक निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना । रायपुर, 4 अक्टूबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। दोनों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। […]
कवर्धा में डी.एम.एफ. मद पर संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू 06 अक्टूबर को
कवर्धा, 4 अक्टूबर 2025 – जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) कबीरधाम के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं डी.एम.एफ. अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद कुल 7 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के पद और मानदेय: रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन: प्रत्येक पद के लिए ₹1,50,000 मासिक स्टॉफ नर्स (4 […]
भदार गांव में जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार
भदार गांव में जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर-रामानुजगंज। थाना राजपुर पुलिस ने जुआ खेलते सात आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर को शाम लगभग 4 बजे गश्त के दौरान थाना प्रभारी राजपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भदार (जुड़ियान) में […]
कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की 50 लाख की संपत्ति फ्रीज
सरगुजा रेंज में दूसरी बड़ी SAFEMA कार्रवाई जशपुर, 4 अक्टूबर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की अवैध रूप से अर्जित करीब ₹50,64,653 की संपत्ति को सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई के आदेश पर […]
दशहरा पर्व पर लोकरंग छत्तीसगढ़िया कार्यक्रम से गूँजा बनियाडीह
नगरी विकासखंड (कांकेर)। दशहरा पर्व के अवसर पर ग्राम बनियाडीह में लोकरंग छत्तीसगढ़िया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की इस विशेष प्रस्तुति ने रात्रि मनोरंजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बस्तरिया गीत, गोंडी गीत, हल्बी गीत, पंथी गीत […]
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी,फर्जी हस्ताक्षर और साजिश के आरोप
जांजगीर-चांपा। जिले में सहकारी बैंक से जुड़े वित्तीय घोटाले ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगी गौतम राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर और साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि […]
बालको प्लांट में बड़ा हादसा : 20 साल पुराना राख फिल्टर ढहा, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
कोरबा। देश की शान कहे जाने वाले बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट परिसर में लगा राख फिल्टर (Electrostatic Precipitator – ESP) अचानक भरभराकर गिर पड़ा। यह संयंत्र करीब 20 साल पुराना था। हादसे में गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारी […]
रायकेरा गाँव में दोहरी हत्या से सनसनी, बुजुर्ग और दामाद की गला रेतकर हत्या बेटी गंभीर
रायगढ़, 3 अक्टूबर। ज़िले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गाँव में गुरुवार देर शाम दोहरी हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गाँव के माझा पारा में 80 वर्षीय बुजुर्ग सुकमेत सिदार और उनके दामाद 60 वर्षीय लक्ष्मण सिदार की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात में सुकमेत की बेटी भी […]
पेट्रोल पंप पर प्रेमी ने किया चाकू से हमला
अंबिकापुर, 2 अक्टूबर।शहर में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पेट्रोल पंप पर काम कर रही युवती पर उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन देर रात उसकी मौत हो […]
दशहरे पर नीलकंठ पक्षी दर्शन शुभ
जशपुर 2 अक्टूबर। दशहरे के पर्व पर नीलकंठ पक्षी का दर्शन और उसे खुले आकाश में उड़ाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दशहरे के दिन नीलकंठ का दिखना और उड़ान भरना आने वाले साल के लिए सुख, समृद्धि और मंगल का प्रतीक होता है। लोक मान्यताओं और ग्रामीण परंपरा के अनुसार, नीलकंठ जिस […]

