13 से 21 दिसंबर तक विभिन्न पदों के लिए टियर-1 परीक्षा आयोजित होगी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (National Education Society for Tribal Students–NESTS), जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा Eklavya Model Residential Schools Staff Selection Examination (ESSE)-2025 के लिए टियर-I परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। देशभर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा 13 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 के बीच होगी।
NESTS, जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है, जिसका मुख्य कार्यालय जीवन तारा बिल्डिंग, संसद मार्ग, नई दिल्ली में स्थित है। इस परीक्षा के माध्यम से EMRS स्कूलों में उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। NESTS द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा तीन अलग-अलग दिनों में आठ पदों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में देशभर से लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) सरकार का एक प्रमुख शिक्षा प्रकल्प है, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। देशभर में तेजी से स्कूलों की संख्या बढ़ने के साथ ही शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ की बड़ी संख्या में भर्ती की आवश्यकता महसूस की गई है। इसी को देखते हुए ESSE—2025 परीक्षा आयोजित की जा रही है।
13 दिसंबर 2025 (शनिवार)
पद – प्रिंसिपल
समय: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
अवधि: 2 घंटे
पद – अकाउंटेंट
समय: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
अवधि: 2 घंटे
14 दिसंबर 2025 (रविवार
पद – PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर)
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
पद – TGT एवं विविध शिक्षक
समय: दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक
अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
21 दिसंबर 2025 (रविवार}
पद – हॉस्टल वार्डन
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
अवधि: 2 घंटे
पद – महिला स्टाफ नर्स
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
अवधि: 2 घंटे
पद – जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)
समय: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
अवधि: 2 घंटे
पद – लैब अटेंडेंट
समय: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
अवधि: 2 घंटे
एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। केंद्र, समय, परीक्षा शहर और अन्य दिशानिर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट: tribal.nic.in पर विजिट करें। ईमेल: nests-tribal@tribal.gov.in संपर्क नंबर: 011-23340280 है ।

