सात दिवसीय विशेष शिविर नारायणपुर में संपन्न

नारायणपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर नारायणपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप एवं धूप प्रज्वलन से किया गया। यह शिविर 29 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक कार्यक्रम अधिकारी उत्तम कुमार यादव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी अजय कोरी तथा प्राचार्य अगुस्टिना तिग्गा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
सात दिनों के दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति, दहेज उन्मूलन, मतदाता जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, डिजिटल साक्षरता, युवाभारत, सोखता गढ्ढा निर्माण, सड़क समतलीकरण, स्वच्छता पखवाड़ा, गाजर घास उन्मूलन, प्रकृति संरक्षण जैसी विविध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मलीता बाई ने देश और समाज के चौमुखी विकास पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि संतन राम ने कहा कि “शिविर की अनुशासित दिनचर्या जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।” वहीं विशिष्ट अतिथि संतोषी बन्दे ने कहा कि “NSS की गतिविधियाँ समाज के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
राहुल बंग ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए स्वच्छता अभियानों की सराहना की तथा सरपंच रानी कोम्बो ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य अगुस्टिना तिग्गा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व कौशल और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करती है।
शिविर प्रतिवेदन का वाचन स्वयंसेवक विवेकानंद चौहान एवं अंजना बाई द्वारा किया गया। स्वयंसेवकों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन उत्तम कुमार यादव, स्वयंसेविका तनुजा यादव एवं अनुराग दास ने किया। इस अवसर पर अजय कोरी, हेमंत प्रजापति, इकबाल खान, हसीबुद्दीन राईन, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, प्रधान पाठक समेत ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

