मुख्यमंत्री से मिले एनएचएम कर्मचारी, नियमितीकरण की मांग पर मिला आश्वासन

29वें दिन भी जारी रही हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित जशपुरनगर।। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 29वें दिन भी जारी रही। जिले भर की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने से मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ और असुविधा बढ़ गई है। मुख्यमंत्री से भेंट […]

पत्थलगांव अस्पताल से नवजात बच्ची को अवैध रूप से गोद देने का मामला उजागर, नर्स समेत दंपत्ति गिरफ्तार

जशपुर। थाना पत्थलगांव क्षेत्र के शासकीय अस्पताल से नवजात बच्ची को इलाज के बहाने ले जाकर अवैध रूप से एक दंपत्ति को सौंपने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपिया नर्स अनुपमा टोप्पो (33 वर्ष), निवासी गिरांग थाना सिटी कोतवाली जशपुर तथा कोरबा निवासी दंपत्ति निशिकांत मिंज (43 वर्ष) और सुमन वानी […]

धमतरी जिले के सीमावर्ती ग्राम बोराई में ग्रीन आर्मी ने चलाया स्वच्छता अभियान

धमतरी। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम बोराई में ग्रीन आर्मी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में शासन-प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व सरपंच माखनलाल सलाम एवं विधायक प्रतिनिधि कैलाश जैन ने किया। वहीं, गुमान सिंह समरथ, विजय नेताम, पदम जैन सहित अन्य […]

आदित्य विद्या मंदिर बैकुण्ठ में संगीत के सुरों से बच्चों को दी जा रही शिक्षा

तिल्दा-नेवरा वीरेन्द्र साहू ।बैकुण्ठ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित आदित्य विद्या मंदिर में शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। यहाँ विद्यालय की शिक्षिका राखी मैडम बच्चों को संगीत के माध्यम से पढ़ाई कराते हुए ज्ञान प्रदान कर रही हैं। इस नवीन पहल से न केवल विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई की […]

संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में जागरूकता कार्यक्रम

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस विभाग और यूनिसेफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे “Click Safe” एवं सजग समाज, सुरक्षित भविष्य अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को थाना बगीचा क्षेत्र के संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय, सामरबहार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का […]

कन्या महाविद्यालय में रजत जयंती समारोह एल्यूमनी मीट, क्विज़, भाषण व रैली का आयोजन

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिले के एकमात्र कन्या महाविद्यालय शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय में शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पोस्टर लेखन, भाषण, क्विज़ प्रतियोगिता के साथ-साथ एल्यूमनी मीट और रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एम. गुप्ता के […]

भजन में थिरके मुंगेली एसपी भोजराम पटेल, वर्दी की गरिमा पर उठे सवाल

निजी आस्था या आचार संहिता का उल्लंघन? मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे धार्मिक भजन— “बाके बिहारी की देख जटा मेरो मन होय लटा पटा” —के सुरों पर भक्तिभाव से थिरकते नजर आते हैं। माथे पर चंदन, […]

तिल्दा-नेवरा नगर पालिका की लापरवाही

गाँधी वार्ड क्रमांक 09 का सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद, मजबूरी में खुले में शौच कर रहे लोग तिल्दा-नेवरा। अविनाश वाधवा।“स्वच्छ भारत” का नारा ज़ोर-शोर से गूंजता है, लेकिन तिल्दा-नेवरा नगर पालिका की हकीकत इस नारे को खोखला साबित कर रही है। गाँधी वार्ड क्रमांक 09 का सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद पड़ा है। नतीजा— […]

जादुई कलश के नाम पर ठगी, चार गिरफ्तार

जशपुर, 12 सितम्बर।जशपुर पुलिस ने जादुई कलश के नाम पर हजारों ग्रामीणों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले चार ठगों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने आर.पी. ग्रुप नामक फर्जी कंपनी बनाकर भोले-भाले लोगों से सदस्यता, सिक्योरिटी मनी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लाखों रुपए वसूले थे। पुलिस का अनुमान […]

भाजपा जशपुर ग्रामीण मंडल में सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रमजशपुर नगर, 12 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी जशपुर ग्रामीण मंडल द्वारा आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ईचकेला शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नेहरू सिंह ने की, […]

Back To Top