SSP ने 5 थानेदारों का किया तबादला, 2 को सायबर सेल में नई जिम्मेदारी

जशपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। आदेश जारी करते हुए कुल 05 निरीक्षकों का तबादला कर नई पदस्थापना दी गई है। इनमें से 02 निरीक्षकों को सायबर सेल जशपुर में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नव पदस्थापना

1. निरीक्षक मोरध्वज देशमुख  प्रभारी सायबर सेल से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर बनाए गए।

2. निरीक्षक संतलाल आयाम थाना प्रभारी बगीचा से बदलकर सायबर सेल जशपुर में पदस्थ।

3. निरीक्षक गौरव पांडेय – रक्षित केंद्र जशपुर से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी बगीचा की जिम्मेदारी।

4. निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार रक्षित केंद्र जशपुर से थाना प्रभारी कांसाबेल नियुक्त।

5. निरीक्षक अमित तिवारी – रक्षित केंद्र जशपुर से सायबर सेल जशपुर में पदस्थ।

एसएसपी द्वारा किया गया यह तबादला जिले में पुलिसिंग को अधिक तेज, प्रभावी और परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। विशेषकर बढ़ते सायबर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था में सुधार और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Back To Top