अंतरराज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार, बिलासपुर के पुलिसअधीक्षक रजनेश सिंह ने छत्तीसगढ़ सराफ़ा एशोशियेशन व अध्यक्ष कमल सोनी की तारीफ

बिलासपुर.बिलासपुर पुलिस ने अंतर राज्य गिरोह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। ये गिरोह संभाग के विभिन्न जिलों के सर्राफा व्यवसाईयों के साथ लगातार चोरी और लूट की घटना को अंजाम दे रहें थे. सीमा पार से संचालित अंतरराज्यीय चोर गिरोह की कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रहीं थीं. आखिरकार ये बिलासपुर पुलिस के हाथों पकडे गये.बिलासपुर पुलिस के कड़ी प्रयास से अंतर राज्य गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने छत्तीसगढ़ सराफा एशोसिएशन व अध्यक्ष कमल सोनी की तारीफ करते हुए कहा कि इन वारदातों के घटित होने के बाद संगठन के सदस्य व छत्तीसगढ़ सराफा स्टेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी सतत हमारे संपर्क में थे और सभी तरह की सहयोग देने की बात उनके द्वारा कही गई। छत्तीसगढ़ में जिस भी जिले सहयोग की आवश्यकता होगी वहां के संगठन से सहयोग लेकर पुलिस की मदद की जाएगी हालांकि इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी और पुलिस ने लगातार 7 दिनों तक कैंप कर कर इस शातिर गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

Previous article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top