असंगठित कामगार कांग्रेस और किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी भाजपा में शामिल

बृजमोहन अग्रवाल ने भगवा गमछा पहनकर कराया प्रवेश, किया अभिनंदन

रायपुर (News27) 27.04.2024 । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस व अन्य दलों के लोग निरंतर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज असंगठित कामगार कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। श्री अग्रवाल ने सभी लोगों को भगवा गमछा पहन कर उनके भाजपा प्रवेश पर अभिनंदन किया है।
गौरतलब है कि असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने हाल ही में भाजपा प्रवेश किया था इसके बाद अब संगठन छोड़ने वालों की झड़ी लग गई है। इसी तारतम्य में आज प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी जिलाध्यक्ष जितेश शर्मा के नेतृत्व में असंगठित कामगार कांग्रेस विधि सेल के प्रदेश संयोजक राघवेंद्र सिंह चंदेल , किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गणेश तिवारी, आरंग ब्लाक अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, रायपुर जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे,किसान कांग्रेस आरंग सत्यानरण शर्मा,
धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष निशांत शर्मा, राजेंद्र कुमार सुजोरिया, धरसीवा खरोरा के अनुराग दुबे,अमरजीत सिंह चावला,पोषण सिन्हा,गौरव अग्रवाल।
इस संबंध में आलोक पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास परक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी देश व धर्म के विरोध में काम करने वालों को संरक्षण देकर आगे बढ़ रही है। ऐसे में भारत के किसी भी देशभक्त नागरिक को कांग्रेस पार्टी से जुड़कर रहना एक अपराध बोध सा प्रतीत होता है। यही वजह है कि लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के जननेता है। उनके सक्षम नेतृत्व में रायपुर लोकसभा जीतकर भाजपा कीर्तिमान रचेगी।

यह भी पढ़ें:-

भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जनसंपर्क के तहत गांव-गांव हर क्षेत्र में पहुंच रहे

रायपुर (News27) 27.04.2024 । रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जनसंपर्क के तहत गांव-गांव हर क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। अपने इस जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरना, टंडवा, खपरीकला, नेवधा, हथबंद, केसली, सुहेला, पड़कीडीह, चंडी, सेम्हराडीह, रिसदा में जनसंपर्क किया।

इस दौरान मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, राजेश बांछोड, कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा अवस्थी, लक्ष्मी वर्मा, तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भागबली साहू, आनंद यादव, शिव कटारिया, डोमन लाल वर्मा, महेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दुर्गा महेश्वर, सुनील मिश्रा, तरल सोलंकी समेत भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता भी इस अभियान में शामिल रहे।

——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top