
तिल्दा-नेवरा | ग्राम पंचायत तुलसी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बचपन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रायपुर जिला पंचायत सदस्य एवं बलौदाबाजार विधानसभा की लोकप्रिय नेत्री श्रीमती शैल महेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों, सहायिकाओं, ग्राम उपसरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिससे पूरा परिसर आनंद और उमंग से भर उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती शैल महेन्द्र साहू ने कहा कि “आंगनबाड़ी के बच्चों को देखकर अपना बचपन याद आ जाता है। बचपन का यह दौर ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होता है।” उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया।
श्रीमती साहू ने बताया कि क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क एवं विकास कार्यों का दौरा जारी है और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई। बचपन उत्सव ने न सिर्फ बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि उपस्थित बड़ों को भी अपने बचपन की यादों में लौटा दिया।

