रायपुर (News27) 19.04.2024 । इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की रायपुर शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। रायपुर शाखा के अध्यक्ष सीए धवल शाह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन एकाउंटिंग स्टैण्डर्ड बोर्ड ऑफ़ आईसीएआई की और से किया गया था। जिसमें आईएनडी-एएस पर दिल्ली के ख्यातिनाम सीए कार्तिक जिंदल अपना सेशन लिया। इस दौरान उन्होंने बताया आज भारत का चार्टर्ड अकाउंटेंट ग्लोबल चार्टर्ड अकाउंटेंट हो गया है। भारतीय सीए के ज्ञान का लोहा पूरा विश्व मानता है। आईएनडी-एएस की ट्रेनिंग लेने के बाद भारत के बाहर निवेशकों से पैसा लाना व भारत की कंपनी द्वारा दूसरे देशों में निवेश करने हेतु जो एकाउंटिंग व रिपोर्टिंग की जाती है, उसकी पूरी जानकारी दी। दूसरे सेशन पुणे की ख्यातिनाम सीए रीया ओस्वाल ने लिये जिसमें उन्होंने सीए के लिए निवेश के द्वार समझाये । कैसे हम भारत की प्रगति पर पैसा लगाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते है। उन्होंने कैसे प्रैक्टिस करते हुए ग्रहणी रहते हुए कंपनी के फंडामेंटल देख कर निवेश कर सकते है उसका सभी को मार्गदर्शन किया। कई कंपनी का प्रैक्टिकल उदाहरण देकर सभी को उभरते हुए भारत की ग्रोथ स्टोरी समझाई। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सीए विकास गोलछा, सिकासा चेयरमैन रवि जैन उपस्थित थे
…………………………..

