इसुजू आई-केयर मॉनसून कैम्प 22 जुलाई से 28 जुलाई तक सभी अधिकृत डीलरशिप्स पर आकर्षक सर्विस लाभ मिलेंगे

रायपुर  (News27) 21.07.2024 । इसुज़ू मोटर्स इंडिया ने वाहन स्वामित्व का बेहतरीन और अतुलनीय अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ पूरे देश में ‘इसुज़ू आई केयर मॉनसून कैम्प’ की घोषणा की है। इसुज़ू डी-मैक्स पिक-अप और एवयूवी के लिए डिज़ाइन किए गये ये शिविर पूरे देश में इसुज़ू वाहन मालिकों को आकर्षक लाभ और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जाँच प्रदान करेंगे।
‘इसुज़ू केयर’ द्वारा 22 से 28 जुलाई 2024 (ये दोनों दिन भी शामिल) के बीच सभी अधिकृत इसुज़ू डीलर सर्विस आउटलेट्स पर एक मॉनसून कैम्प लगाया जा रहा है। इस अवधि में ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए विशेष ऑफर और लाभ दिये जा रहे हैं।

इस शिविर में आने वाले ग्राहकों को मुफ़्त 37-पॉइंट विस्तृत जाँच , लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट, पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट, ल्यूब और फ्लूइड पर 5 प्रतिशत की छूट, रिटेल आरएसए खऱीद पर 10 प्रतिशत की छूट, मुफ़्त आरईजीईएन जैसे लाभ प्राप्त होंगे एवं नियम व शर्तें आवश्यकतानुसार लागू होगी ।

‘मानसून कैम्प’ रायपुर सहित अहमदाबाद, बारामूला, बेंगलुरु, भाण्डुप, भुज, चेन्नई, कोयंबतूर, दिल्ली, दीमापुर, दुर्गापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, ईटानगर, जयपुर, जैगांव, जम्मू, जालंधर, जोधपुर, करनाल, कोची, कोल्हापुर, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, एलबी नगर हैदराबाद, लेह, मदुरई, मण्डी, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नासिक,नोयडा, नेल्लौर, पुणे, राजामुंदरी, राजकोट, सिलीगुड़ी, सूरत, त्रिचूर, तिरूपति, त्रिची, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाडा, और विशाखापतनम में इसुज़ू के अधिकृत सर्विस केंद्रों में लगाये जाएँगे।

ग्राहक अपने नज़दीकी इसुज़ू डीलर आउटलेट पर कॉल करके या https://www.isuzu.in/servicebooking.html पर विजिट करके सर्विस बुक कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिये 1800 4199 188 (टोल फ्री) पर संपर्क करें।

————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top