
प्रतियोगिता में 21 डांस ग्रुप को चयन किया जाएगा
प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी प्रथम 2,51,000, द्वितीय 2,01,000, तृतीय 1,51,000 से होंगे सम्मानित, अन्य पुरस्कार भी
रायपुर (News27) 12.09.2024 । एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के प्रयोगधर्मी निर्माता मोहित कुमार साहू के अभिनव पहल के तहत छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदामामा 04 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व दिनांक 04 अक्टूबर को बूढ़ातालाब समीप स्थित बलवीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में एक भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निर्माता मोहित कुमार साहू द्वारा अपनी फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व इस तरह के आयोजन को छाॅलीवुड में नए प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म में डांस ग्रुप पार्टिसिपेट करेंगे जो एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदामामा के गानों पर स्टेप बाई डांस करेंगे। छत्तीसगढ़ के डांस प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जो इस प्रतियोगिता में भाग लेकर ना केवल अपना प्रदर्शन कर सकेंगे बल्कि वे पुरस्कार के पात्र भी बन सकेंगे। नियम एवं शर्तों में –
- एक ग्रुप में 12 डांसर्स होना अनिवार्य है
- सभी डांसर्स को चंदा मामा के गानों में ही प्रस्तुति देनी है
- आपके डांस वीडियो जो 26-27 सितंबर तक हमको व्हाट्सएप करना होगा। उसी विडियो में से 21 डांस ग्रुप को चयन किया जाएगा। फिर आपको हम कॉल के माध्यम से बुलाएंगे
- आप जो डांस वीडियो बनाकर हमे इस नंबर 7470459937 भेजेंगे उसमे आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर होना चाहिए
- फ्री एन्ट्री है कोई फीस नही है
- हमारे सारे चंदा मामा के सॉन्ग एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के यू-ट्यूब चैनल पर उपलब्ध हो जाएगा 7 अगस्त से 25 सितंबर तक सारे सॉन्ग आ जायेंगे। आपको 26-27 तक अपना विडियो बनाकर भेजना होगा
- एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के यू-ट्यूब चैनल पर उपलब्ध फिल्म के गाने के बोल इस प्रकार हैं –
- चंदा मामा टाइटल सॉन्ग
- मोर मयारू बहिनी
- बतिया
- सूरतिया
- सो जा सो जा ते बेटा
- फूल सही हांसी तोर
- तोर भरोसा
- राम राम गोहरावव
ये हमारे सॉन्ग है, इसी में आपको प्रस्तुति देनी है, अन्यथा रिजेक्ट कर दिया जायगा।
प्रतियोगिता के सर्वेश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण इस प्रकार किया जाएगा-
पुरस्कार राशि
प्रथम 2,51,000
द्वितीय 2,01,000
तृतीय 1,51,000
चतुर्थ 1,00,000
पांचवी 51,000
सांत्वना पुरस्कार 5100
…………………………………………..

प्रभु श्रीरामचंद्र के ननिहाल छत्तीसगढ़ में बनी सीजी फिल्म चंदामामा है मामा और भांजा की अटूट प्यार की कहानी
एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन की नई प्रस्तुति मामा और भांजे के बीच अटूट प्यार की कहानी चंदामामा
छत्तीसगढ़ में श्रीरामचंद्र को भांजे की रिश्ता से क्यूं जोड़ते हैं ! माॅ दुर्गा के प्रति अगाध श्रद्धा की वजह क्या है, ये सब बताया गया है फिल्म चंदामामा में
रायपुर (News27) 12.09.2024 । एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित और छाॅलीवुड के प्रयोगधर्मी निर्माता मोहित कुमार साहू की नई फिल्म दिनांक 04 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। निर्माता मोहित कुमार साहू हमेषा अपनी फिल्मों में दर्शकों के लिए कुछ नया करने का प्रयास करते रह हैं। इसी के तहत ही मामा और भांजे के बीच की अटूट प्यार पर आधारित कहानी कहती है उनकी नई छत्तीसगढ़ी फिल्म चंदामामा। चंदामामा एक ऐसी कहानी है जिसमें समाज के हर वर्ग के लिए संदेश है। फिल्म में मामा और भांजे के बीच प्रेम की अनूठी दास्तां के साथ प्रभु श्रीरामचंद्र को छत्तीसगढ़ में भांजे के रिश्ते से जोड़े जाने की कहानी भी है। इसमें बताया गया है कि जगत जननी माता दुर्गा के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा आखिर क्यूं है ! यही सब फिल्म चंदामामा को दूसरी फिल्म से अलग बनाती है। निर्माता मोहित कुमार साहू ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदर्शित इस फिल्म को प्रदेश के सभी लोगों को सपरिवार देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता से अपील है कि प्रेम और भक्ति के ताने-बाने में एक परिवार की आस्था को महसूस करने सीजी मूवी चंदामामा देखकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
………………..

