कमल विहार में गंदगी और अव्यवस्था से नागरिकों में रोष

रायपुर (News27) 26.08.2024 । कमल विहार में व्याप्त गंदगी और अव्यवस्था को देखते हुए वहां के रहवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि कमल विहार अपने नाम अनुरूप बिल्कुल भी नहीं हैं। नागरिकों ने बताया कि सेक्टर-10 में बारिश के दिनों में चहुंओर कीचड़ दिखाई देता है, जिससे यहां रहने वाले रोज परेशानियों से गुजर रहे है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने एवं आवेदन देने के बाद भी निगम आरडीए के अधिकारी पार्षद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। नागरिकों ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के लापरवाही को देखते हुए अब वे यहां के फोटो व वस्तुस्थिति की जानकारी सीधे देश के प्रधानमंत्री कार्यालय में भेजने की तैयारी में हैं। नागरिकों का कहना है कि कमल विहार वर्तमान भाजपा सरकार की महत्वांकाक्षी योजनाओं में शामिल है, परन्तु अभी क्षेत्र में विकास के नाम पर विशेष कुछ नहीं हो पाया है, जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसने विवश हैं।
………………………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top