
रायपुर (News27) 05.09.2024 । कर्मा फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म रोमांटिक पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि मोर आशिकी 6 सितम्बर को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म राजधानी रायपुर शहर के केन्द्र मंे स्थित प्रभात टाॅकीज में प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्माता गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता हैं। इस प्रोडक्शन की यह पहली फिल्म है इसके बाद तकरीबन तीन अन्य फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक सिंह है। कहानी गुलशन बघेल एवं शुभम गुप्ता की जिसे सुशील श्रीवास्तव ने लिखा है। फिल्म तहि मेार आशिकी छत्तीसगढ़ की जबरदस्त रोमांटिक कहानियों को परोसने जा रही है। प्रोडुसर का दावा है कि इस तरह की फिल्म आज तक पर्दे पर देखने को नहीं मिली होगी, क्योंकि यह पैटर्न से हट कर बनाई गई फिल्म है। छत्तीसगढ़ की इस फिल्म में बाॅलीवुड का फील दिखाया गया है। इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन, काॅमेडी का चंक है। फिल्म के गीत-संगीत भी कमाल का बन पड़ा है। फिल्म के कलाकारों में लक्षित झांझी, एल्सा घोष, रजनीश झांझी, उपासना वैष्णव, मनीषा वर्मा, विवेक चन्द्रा, पप्पू चंद्राकर, जीत शर्मा आदि हैं।
……………………………

