कांग्रेस ने झोंकी ताकत, राहुल गांधी के बाद खड़गे 30 अप्रैल को प्रियंका गांधी 2 मई को छत्तीसगढ़ में

रायपुर (News27) 29.04.2024 । छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट पर 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस के स्टार प्रचारक और वायनाड सांसद राहुल गांधी सोमवार 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे है। इस दौरान वे बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार ुकिए। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। 30 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे और 2 मई को प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेगी।
……………………………

——————————– 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top