


रायपुर (News27) 12.07.2024। जीएसटी काम्पासेंशन, विशेष राज्य, कुपोषण के लिये राहत पैकेज कृषि क्षेत्र के लिये विशेष पैकेज, अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जाति की स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिये बेहतरी के लिये विशेष पैकेज, नये उद्योग स्थापित करने के लिये विशेष पैकेज, नवा रायपुर में आईटी हब एवं होल सेल कारीडोर व ऐरो सिटी के लिये विशेष पैकेज की मांग प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने रखी । कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग और वित्तीय संसाधनों में राज्य की हिस्सेदारी बढाने की मांग की।
आदिवासियों की 30 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की 12 प्रतिशत से अधिक और अन्य पिछडा वर्ग की बडी आबादी, आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी चुनौतियां, चूंकि नक्सली स्थिति को दुर्लभ आंतरिक क्षेत्रों में व्यापक बुनियादी ढांचे के विकास से दूर किया जा सकता है, इसलिए विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के तेजी से विकास के लिए एक विशेष पैकेज प्रदान किया जाना चाहिए।माओवाद रोजगार की जरूरत, विमान सेवाओं का रायपुर के साथ साथ बिलासपुर बस्तर सरगुजा तक विस्तार, छत्तीसगढ में आई टी हब की स्थापना हेतु मदद की जरूरत छत्तीसगढ में जलवायु के कारणों से कृषि लागत ज्यादा है और उत्पादन कम अतः किसानों को प्रोत्साहन सहायता मिलना चाहिए, सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिये जन-जनत क पहुंचाने के लिये विशेष राहत पैकेज की मांग की, वुमेन एवं चाईल्ड के लिये हेल्थ फेसलिटी के लिये नये अस्पताल स्थापित करने के लिये विशेष राहत पैकेज की मांग की, खेल को बढ़ावा देने के लिये हर ब्लाक स्तर नये मैदान तैयार करने के लिये राहत पैकेज की मांग की, सिकलसेल के लिये शोध और पीड़ित परिवारों को सहायता की आवश्यकता, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिये विशेष सहायता की आवश्यकता है।
छत्तीसगढ़ में खनिज उत्पादन बड़ी मात्रा में होने के कारण यहां के खनिज का जापान सहित अनेक देशों और देश के अनेक राज्यों को निर्यात होता है और छत्तीसगढ़ को खनिज उत्पादक राज्य होने का नुकसान उठाना पड़ता है इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के साथ न्याय सुनिश्चित करना आवश्यक है इन तमाम बिंदुओं पर विचार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस से मांग रखी कि वित्त आयोग छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा देने और छत्तीसगढ़ के लिए विशेष सहायता पैकेज की अनुशंसा करें कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल नेजैसे मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया। इस बैठक में वार रूम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग देवा देवांगन, सीए रवि ग्वलानी उपस्थित थे।
—————————–
यह भी पढ़ें:-
सरकार धान बीज की उपलब्धता के लिये गंभीर नहीं है – दीपक बैज
पूरे राज्य में अमानक और नकली खाद बीज की आवक शुरू हो गयी है
रायपुर (News27) 12.07.2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खरीफ का सीजन आ चुका है, किसान बोने की तैयारी करके मानसून का इंतजार कर रहा है, लेकिन किसान विरोधी साय सरकार छत्तीसगढ़ के 80 प्रतिशत सोसायटीयों में खाद और बीज आवश्यक मात्रा में अब तक नही पहुंचा पाई है। किसान खाद बीज के लिये सोसायटियों के चक्कर काटने को मजबूर है। सरकार की तरफ से खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये अभी तक कोई ठोस प्रयास शुरू नहीं किया गया है। किसानों के लिये उर्वरक की उपयोगिता उसके समय पर मिलने पर ही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की अकर्मण्यता और संवेदनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ के किसान खाद और बीच के लिए भटक रहे हैं। खरीफ सीजन 2024-25 के लिए जो खाद और बीज डबल लॉक के गोदामों में रखे गए हैं, वहां से सिंगल लॉक की सोसाइटियों तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था नहीं है। छत्तीसगढ़ के लगभग 80 प्रतिशत सोसाइटीयों में खाद और बीज के पर्याप्त स्टॉक नहीं है। अनेकों स्थानों पर पूर्व के परिवहन ठेकेदारों से किए गए निविदा को खत्म कर दिया गया है, लेकिन भारी भरकम कमिशन मांगे जाने के चलते नए परिवहनकर्ता रूचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी खरीफ सीजन की शुरूआत ठीक से हुआ नहीं है। पूरे राज्य में अमानक खाद बीज का भंडारण शुरू हो गया है। विगत दिनों बस्तर के पखांजूर में नकली खाद से भरा ट्रक पकड़ा गया, सूचना के मुताबिक नकली खाद राजस्थान से मंगाया गया था, किसानों का आरोप है कि भाजपा शासित प्रदेशों से नकली खाद छत्तीसगढ में खपाए जा रहे हैं। हाल ही में बेमेतरा जिले के नवागढ़ तहसील के सरकारी सोसायटी में अमानक नैनो यूरिया का मामला सामने आया था। भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ नकली खाद, अमानक बीज, नकली दवा, घटिया कीटनाशक और एक्सपायरी नैनो यूरिया खपाने का अड्डा बन गया है। कमीशनखोरी के लालच में भाजपाई किसान विरोधी षड़यंत्र रच रहे हैं। विगत दिनों ग्राम मुरता सेवा सहकारी समिति, तहसील नवागढ़, जिला बेमेतरा में किसानों को इफको कंपनी के द्वारा निर्मित एक्सपायरी नैनो लिक्विड खाद बेचने का मामला सामने आया था और अब बस्तर में राजस्थान से आयातित नकली खाद प्रकरण साय सरकार के किसान विरोधी षडयंत्र का उदाहरण है। आखिर वैधता खत्म हो चुके खाद का भंडारण प्राथमिक सहकारी समितियों के गोदामों में क्यों किया गया? किसके दबाव में एक्सपायरी नैनो यूरिया लिक्विड खाद किसानों को बेचा जा रहा है? ट्रकों ट्रक नकली खाद भाजपा शासित राज्यों से किसके संरक्षण में छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है?
———————————

