कांग्रेस में अन्तरकलह के बीच नेशनल मीडिया काॅर्डिनेटर राधिका खेड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा देने की बात..

रायपुर (News27) 01.05.2024 । राजनीतिक हलकों में इन दिनों कांग्रेस के अंदर और बाहर चर्चाओं की तासीर में गर्माहट है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस में जितनी तल्लीनता दिखता है, जानकारों के अनुसार अन्दरूनी व्याकुलता उतने ही खुलकर सामने आ रहे हैं, कांग्रेस के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़े जाने के रूप में। ऐसा ही एक प्रकरण में कांग्रेस की नेशनल मीडिया काॅर्डिनेटर राधिका खेड़ा का एक रोते हुए विडियो सामने आना है। जिसमें वे कह रहीं हैं कि- मेंरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता हैए मैंने ये बातें दिल्ली में भी बतायी है, मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं । दरअसल, राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के बीच विवाद की खबर है। खबर की पुष्टि हम नहीं करते, परन्तु इस पूरे मामले पर दीपक बैज का कथन मायने रखता है, दीपक बैज ने कहा है कि- कांग्रेस पार्टी में सबका मान सम्मान है। यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसे सुलझा लेंगे। मामले में बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया पर बैज ने कहा कि बीजेपी के पास चुनाव के समय कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हमारे नेताओं की बातों को तूल देते हैं, बीजेपी के लोग पहले अपना घर संभाल लें। विवाद की रिपोर्ट पीसीसी चीफ तथा पार्टी के बड़े नेताओं को दी गई है। वहीं इस मुद्दे को भाजपा ने लपक लिया है, वे राधिका खेड़ा को कांग्रेसियों ने बचकर रहने की मशविरा दे रहे है। कहा जा रहा है कि राधिका खेड़ा कांग्रेस छोड़ने पर विचार कर सकती है?
…………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top