किसान पुत्र सीएम विष्णुदेव साय का दिखा किसान अवतार, सपत्नीक किया खेत में बुआई का काम

कहा- आदमी कितना भी बड़ा बन जाये अपने मूल कार्य को नहीं छोड़ना चाहिए
रायपुर (News27) 19.06.2024
। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसान पुत्र हैं और उनका यह किसान अवतार जशपुर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अपने निज निवास बगिया में सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा, गुरूदेव स्वामी, ग्राम देवता की पूजा कर खेत में धान की बुआई के साथ दिखाई दिया। उन्होंने खेतिहर किसान की तरह स्थानीय वेशभूषा में दिखे। इस दौरान उन्होंने अच्छी फसल की प्रार्थना के साथ किसानों के हित का कामना किये। उन्होंने कहा कि वे मूलतः किसान हैं और पिता के बाद खेती सम्हाला और जुताई भी किया। आदमी कितना भी बड़ा बन जाये अपने मूल कार्य को नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हेांने कहा कि देश के प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को सम्मान निधि की राशि दे रहे हैं। हम सभी छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करते हैं यह तय है कि डबल इंजन की सरकार में किसान और समृद्ध होते रहेंगे।
……………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top