कोरबा का रूझान महंत के पक्ष में, राजनांदगांव के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव, बृजमोहन अग्रवाल आगे

रायपुर (News27) 04.06.2024 । लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का रूझान लगातार आ रहे है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लोकसभा क्षेत्र में अभी तक दस भाजपा के झोली में तो एक कांग्रेस के पक्ष में रूझान दिखाई दे रहा है। कोरबा में ज्योत्सना चरणदास महंत भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय से समाचार लिखे जाने तक 6860 वोटों से आगे चल रहीं हैं। वहीं प्रदेश के सबसे चर्चित लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नतीजों के आंकड़ों का ग्राफ उतार-चढ़ाव पर है, जबकि छत्तीसगढ़ के एक अन्य महत्वपूर्ण सीटों में भाजपा के उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय से शुरू से बढ़त बनाये हुए हैं। अब तक बृजमोहन अग्रवाल 95667 वोटों से आगे चल रहे हैं।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top