गणपति उरला परिसर के ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम मौके पर मौजूद

रायपुर (News27) 19.04.2024 । गुढ़ियारी स्थित बिजली विभाग के सब-डिवीजन में लगी भीषण आग के बाद उरला थाना अंतर्गत राजधानी रायपुर के गणपति इस्पात उरला परिसर में लगे बिजली ट्रासफार्मर में आग लगने की घटना हो गई। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हेा कि बीते दिन गुरूवार की शाम को भी रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय के बाहर आग लग गई थी। जिस पर काबू पा लिया गया था। इसी तरह कोटा श्मशान घाट के ट्रांसफार्मर में आगजनी की खबर है। उक्त आगजनी की वजह स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि मानवीय भूल अथवा गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते भी आग लगने की वजह संभावित कयास हैं।

…………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top