गरियाबंद में 37 लाख के इनामी सात नक्सली आत्मसमर्पण

सात सदस्य में से दो पुरुष चार महिलाएं


गरियाबंद। उदंती वन पट्टी से जुड़ी नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर डालते हुए शुक्रवार को सात नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सभी पर कुल 37 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों में सुनील, अरीना, विद्या, नंदनी,सुनील मल्लेश और कांति सहित कुल सात सदस्य शामिल हैं, जिनमें चार महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार ये नक्सली बीते कई वर्षों से संगठन में सक्रिय थे और क्षेत्र में हुई कई वारदातों में इनका नाम जुड़ा रहा है।

नक्सलियों ने बताया कि जंगल में बढ़ती सुरक्षा मौजूदगी, संगठन के भीतर अविश्वास और लगातार दबाव ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया। प्रशासन का कहना है कि सभी को पुनर्वास योजना के तहत सहायता दी जाएगी।

Back To Top