गुरु घासीदास के अपमान के विरोध में सतनामी समाज ने थाना पहुंचकर की FIR

वीरेन्द्र साहू, तिल्दा नेवरा।सतनामी समाज तिल्दा विकासखंड के प्रतिनिधि शुक्रवार को तिल्दा नेवरा थाना पहुंचे और रायगढ़ निवासी विजय सिंधी द्वारा बाबा गुरु घासीदास के प्रति अशोभनीय एवं आपत्तिजनक भाषा प्रयोग करने के विरोध में FIR दर्ज करने हेतु आवेदन सौंपा।

आवेदन में समाजजनों ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के खिलाफ अश्लील गाली-गलौज कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई गई है। समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

थाना प्रभारी को सौंपे गए आवेदन में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवा टंडन, राजकुमार गेन्द्रे (पार्षद), दशरथ डहरिया, दिनेश गायकवाड (अधिवक्ता), हेमलाल घृतलहरे (जनपद प्रतिनिधि), नंदकुमार बंजारे, राहुल जोशी (पंच), पवन बघेल, संजय पांसे, रोहित आडिल (सरपंच प्रतिनिधि तुलसी), कबीर चेलक, त्रिवेदी पात्रे, प्रकाश गेन्द्रे, राजा चेलक, शैलेन्द्र डहरिया, नीलकंठ खुटे, प्रशांत जांगड़े, हितेंद्र धीरे, वीरेंद्र सोनवानी, वीरू कोशले, सूर्या धीरे, भारत कोसरिया, धीरज टंडन, नीरज धीरे एवं समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back To Top