
रायपुर (News27) 10.09.2024 । मेार तरिया मोर अभियान के तहत ग्राम डूंडा, वार्ड क्रमांक-54 के डाॅ.नरेश साहू ने बताया कि वार्ड की तालाब की दशा बहुत ही खराब हो चली है, जिस ओर नगर निगम रायपुर प्रशासन एवं जनप्रतिनियों द्वारा बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि स्वच्छता एवं नागरिकों की निस्तारी सुविधा के मद्देनजर तालाबों की संरक्षण हेतु व्यापक स्वच्छता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है।
वार्ड के नागरिकों के अनुसार तालाब की बदतर स्थिति के चलते यदि इसका संरक्षण नहीं किया गया तो ना तो तालाबों के अस्तित्व को खतरा पैदा हो जाएगा। इस परिप्रेक्ष्य में जनमानस द्वारा भी स्वेच्छापूर्वक अभियान छेड़कर श्रमदान किया गया था परन्तु जनता द्वारा किए गए कार्यों से अधिक एक मुहिम चलाकर तालाबों की स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है।
……………………………

