ग्रीष्म ऋतु में रह-रहकर मौसम के बदलते तेवर से किसान परेशान


रायपुर (News27) 17.04.2024 । ग्रीष्म ऋतु में बेमौसम बारिश ने गर्मी से भले ही लोगों को राहत पहुंचाई हो, परन्तु किसानों के लिए यह दुर्बल में दो आषाढ़ साबित हो रही है, हालंकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार किसानों की फसलों को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए हर मुमकिन आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश के चलते संग्रहित धान और गेहुं के फसल पर बर्बादी के संकट मंडरा रहे हैं। बारिश के साथ ओले गिरने से भी फसलों को खासा नुकसान हुआ है। गेंहू के साथ अरहर, आम, चार एवं अन्य सब्जियां नष्ट हुए है। गेंहु की खड़ी फसलें आंधी-तूफान और तेज हवाओं के चलते खेतों गिरकर खराब हो गए हैं। कई एकड़ में फैले फसलों की यह दयनीय स्थिति किसानों की माली हालात को उजागर करती है। ऐसे में किसानों को सरकार से उम्मीद बाकी है और वे मुआवजा की घोषणा के इंतजार में हैं, यदि जल्द ही राज्य सरकार समस्याओं से अवगत नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्याएं बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ में सिर्फ बिलासपुर ही नहीं कोरबा, जगदलपुर, बलोदा बाजार भी किसानों के लिए उपयुक्त माना जाता है और यह मौसम भी धान और गेहूं के लिए मुफीद है, लेकिन जिस तरह से एकाएक मौसम ने अपना रुख बदला है, उससे किसान परेशान है। किसानों को नुकसान भी पहुंचा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार किसानों की फसलों को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए हर मुमकिन आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
…………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top