चलत विमान कोलाहल होई, जय रघुवीर कहई सब कोई, मुख्यमंत्री श्री साय अपने मंत्रिमंडल के साथ हुए अयोध्या के लिए रवाना

रायपुर (News27) 13.07.2024 । चलत विमान कोलाहल होई, जय रघुवीर कहई सब कोई, दोहे का सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट किया है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने।

वे आज अपने मंत्रिमंडल के साथ चार्टड विमान से अयोध्या में रामलला के दर्शन हेतु रवाना हुए है। भाजपा के अपने चुनावी एजेंडे में रामलला दर्शन योजना शामिल किया था जिसके तहत छत्तीसगढ़वासी लगातार अयोध्या का दौरा कर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे है।

मुख्यमंत्री श्री साय भी इसी योजना के अंतर्गत अपने सभी मंत्रीगणों के साथ चार्टड विमान से अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करेंगे।
…………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top