रायपुर (News27) 20.05.2024 । छतीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने किए समाज सेवी संस्था दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान को सम्मानित । समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए न्यूज़ प्लस २१ के द्वारा इस साल समर्पण अवार्ड का आयोजन आज किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, दिलीप सारंगी लोककला संगीत कलाकार, सुबोध सिंघानिया, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के साथ साथ अन्य विशिष्ट जन द्वारा दुर्गा प्रसाद प्रेमा मिश्रा स्मृति सेवा संस्थान को समाजसेवा और शिक्षा के लिए काम करने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सृजन मिश्रा, गौरव मिश्र, अंकिता मिश्रा, विभा मिश्रा, आकाश गुप्ता, नीतेश बरबूदे, उन्नति मिश्रा, प्रतीक तिवारी, अभय ठाकुर, ख़ुर्शीद आलम, आदर्श तिवारी भी मौजूद रहे, साथ ही इस कार्यक्रम के सम्मान के लिए संस्था के संस्थापक सृजन मिश्रा और संस्था के सभी लोगो ने सभी का आभार व्यक्त किया।
——————————-

