छत्तीसगढ़ की पहली हरेली तिहार बड़ें धूमधाम से सीएम हाउस में मनाया गया

लोक पारंपरिक परिधान में दिखे सीएम श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय
रायपुर (News27) 05.08.2024 । छत्तीसगढ़ की पहली हरेली तिहार बड़ें धूमधाम से सीएम हाउस में मनाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और परिजनों के साथ लोक पारंपरिक परिधान में दिखाई दिये। उन्होंने परम्परानुरूप विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी, कृषि यंत्रों और पशुधन की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धता और उन्नति की कामना की। सीएम हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ व्यंजन के साथ आगन्तुकों का आवभगत किया गया है। कलाकारों ने परम्परागत वेशभूषा के साथ अपने प्रदर्शन से हरेली तिहार के उत्सव में उत्साह का रंग भरते दिखाई दिये। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया गया हैशटैग अभियान #सुशासन_की_हरेली आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूरे दिन टॉप ट्रेंड पर रहा। छत्तीसगढ़ से लेकर अन्य राज्य के गणमान्य लोगों सहित आम जनता ने इस अभियान से जुड़कर हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और जमकर अपने फोटो-वीडियो पोस्ट किये। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अन्य राष्ट्रीय नेताओं द्वारा #सुशासन_की_हरेली अभियान में प्रतिभाग कर हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई।
……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top