छत्तीसगढ़ प्रदेश में कानून एवम् स्वाथ्य व्यवस्था दयनीय : हमर राज पार्टी

रायपुर (News27) 18.09.2024 । प्रदेश के गृहमंत्री के गृह जिले के ग्राम लोहारीडीह में पुरानी रंजिश के कारण उपसरपंच को जिंदा जला दिया । सुकमा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में कमी और अंध विश्वास के कारण एक ही घर के पांच लोगो की ग्रामीणों ने हत्या कर दिया। सरगुजा जिला के सीतापुर थाने के ग्राम बेलजोर के आदिवासी समाज के राज मिस्त्री संदीप लकरा को ठेकेदार अभिषेक पांडे अपने गुर्गों के साथ अपना आतंक दिखाने के लिए निर्मम हत्या कर लाश को 15 फीट नीचे जल जीवन मिशन के टंकी में डाल कर ऊपर से कंक्रीट से ढलाई कर दिया। और पुलिस को गुमराह करते रहा गवाह और पीड़ित परिवार को धमकता रहा । ये पूरा कार्य राजनीतिक सरंक्षण के कारण गिरफ्तारी से बचा हुवा है। पीड़ित परिवार और आदिवासी समाज के लोग 8 सूत्रीय मांग के साथ धरना में बैठे है लेकिन राज्य सरकार से एवम् प्रशासन से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

“हमर राज पार्टी” प्रदेश राज्य के लचर व्यवस्था में रोष भी प्रकट करता है। पीड़ितों को उचित न्याय और मुआवजा के साथ अभिषेक पांडे की गिरफ्तारी और संरक्षण देने वालो पर उच्च स्तरीय जांच दल बनाकर कार्यवाही करे अन्यथा हमर राज पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन केलिए बाध्य होगा।

———————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top