आईएएस अधिकारियों को अस्थायी रूप से मिले नये दायित्व
रायपुर,।सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई आईएएस अधिकारियों को अस्थायी रूप से नये दायित्व सौंपे गए हैं।
भोसकर विलास संदिपान (भा.प्र.से. 2011), कलेक्टर सरगुजा को आगामी आदेश तक अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
रणबीर शर्मा (भा.प्र.से. 2012), कलेक्टर बेमेतरा को प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर श्री संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
अजीत वसंत (2013) कलेक्टर कोरबा से कलेक्टर सरगुजा
कुणाल दुदावत (2017) कलेक्टर दंतेवाड़ा से कलेक्टर कोरबा
देवेश कुमार ध्रुव (2018) कलेक्टर सुकमा से कलेक्टर दंतेवाड़ा
सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई (2018) कलेक्टर नारायणपुर से कलेक्टर बेमेतरा
सुश्री नम्रता जैन (2019) अपर कलेक्टर रायपुर से कलेक्टर नारायणपुर
अमित कुमार (2019) आयुक्त नगर निगम बिलासपुर से कलेक्टर सुकमा
प्रकाश कुमार सर्वे (2019) अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से आयुक्त नगर निगम बिलासपुर
गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019) अपर कलेक्टर सुकमा से सीईओ जिला पंचायत धमतरी
सुश्री रोमा श्रीवास्तव (2020) सीईओ जिला पंचायत धमतरी से उप सचिव, मंत्रालय
इन स्थानांतरणों में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशों का पालन किया गया है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

