छत्तीसगढ़ विधानसभा का सातवां सत्र 18 नवम्बर को, 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर होगी चर्चा

रायपुर, 13 नवम्बर 2025।छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने जानकारी दी है कि राज्य की षष्ठम् विधानसभा का सप्तम् सत्र मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह सत्र एक दिवसीय होगा।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस सत्र का मुख्य विषय “छत्तीसगढ़ विधानसभा की 25 वर्षों की संसदीय यात्रा” रहेगा। सत्र के दौरान राज्य की लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय उपलब्धियों और जनता से जुड़े कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि विशेष सत्र का उद्देश्य राज्य की संसदीय प्रक्रिया के 25 वर्षों की यात्रा का मूल्यांकन करते हुए आगे की दिशा पर विचार करना है। यह सत्र छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और विधायी विकास की ऐतिहासिक झलक प्रस्तुत करेगा।

Back To Top