छत्तीसगढ़ सिया समुदाय सोशल वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा ने कहा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंसक और नफरत फैलाने वाला बताकर हिन्दुओं का किया अपमान

रायपुर (News27) 02.07.2024 ।  छत्तीसगढ़ सिया समुदाय सोशल वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा ने कहा की लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गाँधी ने एक बार फिर हिन्दू विरोधी अपनी सोच और मानसिकता का परिचय देते हुए लोकसभा मे कहा की जो लोग खुद को हिन्दू कहते है वो सभी हिंसा हिंसा हिंसा करते है वो सभी हिंसक है और नफरत फैलाते है उन्होंने अपने इस अत्यंत आपत्तिजनक बयान जरिए एक बार फिर देश के 100करोड़ हिंदुओ का अपमान किया है। यह कांग्रेस पार्टी और इडी के उनके सहयोगियों के हिन्दू विरोधो मानसिकता को प्रदर्शित करता है कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनावो के दौरान कहा था की मोदी जी को हराओ नहीं तो सनातन का राज आ जायेगा कर्नाटक के मंत्री प्रियांश खड़गे हिंदुवो को अपशब्द कहते है तो उनके अन्य सहयोगी हिन्दुओ के उन्मूलन के लिए सम्मेलन करते है तो इंडि के सहयोगी हमारे पवित्र ग्रन्थ श्रीरामचरित मानस की प्रतियाँ फाड़कर हिन्दूओ को अपमान करते है। रिजवान पटवा के अनुसार उन्होंने आगे कहा की सनातन धर्म और हिन्दुओ ने इन्हे इतनी नफरत है की ये हिन्दुओ और सनातन धर्म के मर्म को समझ ही नहीं सकते है अरे हिन्दू वो है जो सारे विश्व को परिवार मानता है और विश्व बंधुत्व की बात करता है, सभी के सुख समृद्धि की प्रार्थना करता है वो इतना सहशुण है की नदियों पशु पक्षियों और वनस्पतियों मे भी ईश्वर को देखता है और उन्हें पूजता है। छत्तीसगढ़ सिया समुदाय सोशल वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा ने राहुल गाँधी के हिन्दुओ को अपमानित करनेवाली इस घोर आपत्तिजक टिप्पणी कड़े शब्दों निंदा करते हुए कहा की ये धर्म निरपेक्षता ढोंग कर विभिन्न धर्मवलाम्बियो को विभाजित कर सामाजिक सद्भभाव को बिगाड़ने का पूरा प्रयास कर रहे है जो अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने आगे कहा की राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी और हिंदुवो को अपमानित करनेवाले अपने इस अत्यंत आपत्तिजनक बयान के लिए तत्काल देश सनातन धर्म प्रेमियों एवं हिंदुवो से माफ़ी मांगनी चाहिए यदि राहुल गाँधी माफ़ी नहीं मांगते है तो छत्तीसगढ़ सिया समुदाय सोशल वेलफेयर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए रायपुर मे एफआईआर दर्ज कराने से भी पीछे नहीं हटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top