छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी गिरफ्तार

धमतरी, 11 अक्टूबर 2025। आदिवासी विधवा महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फरार चल रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 08/25 के तहत की गई है, जिसमें आरोप धारा 74, 331, (2) एस सी एस टी की धारा 3(1)(द), 3(2)(v क) के तहत दर्ज हैं।

आरोपी विधवा आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ कर फरार हो गया था। गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्व आदिवासी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने मनोहर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। थाना कोतवाली धमतरी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


Back To Top