ड्रोन से हुई छापेमारी 9 गिरफ्तार ,2.60 लाख की जब्ती

अपराधियों को कड़ा संदेश कानून के आगे कोई नहीं बच सकता

धमतरी, 06 अक्टूबर 2025। धमतरी पुलिस जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई से पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि कानून के आगे कोई नहीं बच सकता। थाना रूद्री में आरोपियों के खिलाफ धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। धमतरी पुलिस ने ग्राम बेंदरानवागांव के जंगल में चल रहे जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। यह सफलता थाना रूद्री पुलिस की दो दिन तक ड्रोन से निगरानी और सटीक सूचना के बाद मिली। मुखबिर की सूचना के अनुसार, कुछ लोग जंगल में ताश पत्तों से जुआ खेल रहे थे।

हाथी विचरण क्षेत्र में जुआ

मुखबिर की सूचना के अनुसार, कुछ लोग जंगल में ताश पत्तों से जुआ खेल रहे थे। जंगल हाथी विचरण क्षेत्र में होने के कारण जुआरियों को यह भ्रम था कि पुलिस वहां नहीं पहुंचेगी। पुलिस ने तकनीकी सतर्कता के साथ जंगल में घेराबंदी की और मौके पर पहुंचते ही 9 आरोपियों को पकड़ लिया।

भागने की कोशिश नाकाम

ड्रोन से दो दिन की निगरानी के बाद छापा मारा गया था जिससे जुवारियों का अड्डा का पता चल गया था। जब पुलिस ने दबिश दी तो वहां लाखों का जुवा चल रहा था। उन्हें चारों ओर से घेर लिया गया । जुवारियों ने पुलिस को देख कर भागने की लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

जप्त सामग्री

नगद: ₹40,200/,ताश पत्तियां: 52 पत्तियां + 01 पीली तालपत्री,मोबाइल: 07 स्मार्टफोन + 01 कीपैड (कुल ₹1,00,000/- मूल्य),वाहन: 03 मोटरसाइकिल + 01 स्कूटी (कुल ₹1,20,000/-)
कुल मूल्य: ₹2,60,200/-

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

ऋषभ अजमानी (25) लालबगीचा, धमतरी,अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी (25) इतवारी बाजार, धमतरी,अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी (25) इतवारी बाजार धमतरी ,राजीव मीनपाल (27) आमापारा धमतरी, अनमोल ,राजीव मीनपाल (27) आमापारा संतोष सोरी (45) – हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, धमतरी,संतोष निर्मलकर (30) – बिलाई माता मंदिर के पास, धमतरी, मनोज साहू (32) – सोरिद डीपोपारा, धमतरी ,मनोज साहू (32) – सोरिद डीपोपारा, धमतरी,सावन उर्फ गुड्डू यादव (32) – सोरिद नगर, धमतरी, हरिश पवार (19) – मराठापारा, धमतरी ,श्यामलाल ध्रुव (45) – सोरम, थाना रूद्री ,श्यामलाल ध्रुव (45) – सोरम, थाना रूद्री


Back To Top