सी एम विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र दुलदुला से जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह हुए निर्वाचित

लोरो तक रोड़ शो कर निकला विजय जुलुस

जशपुर ।सी एम विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र दुलदुला के जनपद अध्यक्ष भाजपा समर्थित राजकुमार सिंह निर्वाचित हुए। उनको दुलदुला विकासखंड का जनपद अध्यक्ष चुना गया । जनपद अध्यक्ष बनने के बाद वह वरिष्ठ भाजपा नेताओं से आशीर्वाद लेने जशपुर कृष्ण कुमार राय , गणेश राम भगत के यहां पहुंचें। उन्होंने राजकुमार सिंह को जनपद अध्यक्ष बनने की बधाई एवं शुभकामनायें दिया। इसके आलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्तओं व राजसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह रायगढ़ ने उन्हें बधाई दी। मंगलवार को उनके समर्थकों ने लोरों से एक किलोमीटर तक रोड़ शो कर विजय जुलुस निकला । राजकुमार सिंह ने कहा शासन की योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाऊंगा। जनता के हित में कार्य कर विश्वास में खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।

राजनितिक सफऱ


राजकुमार सिंह ने 2005 में बीडीसी चुनाव जीतकर राजनितिक पारी की शुरुवात किया। वह 2005 से 2010 तक जनपद पंचायत दुलदुला के उपाध्यक्ष रहें।उस दौरान पतराटोली , रायडीह ,बम्हनी ग्राम पंचायत के वह बीडीसी थे।दूसरी बार फिर उन्होंने बीडीसी चुनाव जीता। 24- 2025 में उन्होंने चापा टोली,बरपानी जामपानी से बीडीसी चुनाव लड़े जिसमें भी वह विजयी रहें। 2010 से 2015 तक मण्डल महामंत्री, भाजपा मण्डल दुलदुला थे। 2016 से 2019 तक जिला जशपुर के जिलाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रहें । 2020 में दुसरी बार निर्वाचित जनपद सदस्य , मण्डल महामंत्री भाजपा मण्डल दुलदुला के है ।


सामाजिक पृष्ठ भूमि

राजकुमार सिंह के सामाजिक पृष्ठ भूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं कल्याण आश्रम से है। वह स्वर्गीय शिव सिंह के पुत्र है। उस दौर में उनका विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल ,और संघ सर चालक श्री गुरुजी से अच्छा सम्बन्ध रहा था। राजकुमार सिंह शुरु से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो से जुड़े है। उनका जन्म 31 जुलाई 1981को वि.खं. दुलदुला ग्राम लोरो में हुआ। वह आदिवासी गोड़ समाज से है । उन्होंने राजनीति विज्ञान एम.ए. से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top