जमीन विवाद में देवर ने भाभी की हत्या

जशपुर। पुश्तैनी जमीन को लेकर देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट उतारा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर लगभग 02 से 02ः30 बजे के मध्य थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ निवासी गणेश राम चैहान उम्र 46 साल का पुष्तैनी जमीन को लेकर अपने बड़े भाई मुनेश्वर राम चौहान उम्र 48 साल एवं भाभी उम्र 45 साल से विवाद चल रहा था, विवाद बढ़ने पर मुनेश्वर राम चौहान ने घर में रखे लोहे का टंगिया से अपनी भाभी के सिर में हमला कर दिया, जिसे घायल अवस्था में ही ईलाज हेतु कुनकुरी अस्पताल लाये थे, अस्पताल पहुंचने पर उसकी मृत्यू हो गई। जाॅंच उपरांत प्रकरण में हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने पर थाना कुनकुरी में आरोपी मुनेष्वर राम चौहान के विरूद्ध अप.क्र. 39/2024 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
उक्त आरोपी घटना घटित कर भाग रहा था, जिसे पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तत्काल हिरासत में ले लिया गया है।

एसपी ने की पुरुस्कार की घोषणा

पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी में सम्मिलित अधिकारी ,कर्मचारियों को ईनाम प्रदाय करने की घोषणा किया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, प्र.आर. 274 त्रिनाथ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top